नगर निगम में फिर सामने आया WhatsApp फ्रॉड, पैसे की मांग से मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 09:04 PM (IST)

लुधियाना (हितेश) : नगर निगम कमिश्नर नीरू कत्याल की फोटो वाला फर्जी व्हाट्सएप नंबर एक महीने बाद भी बंद नहीं हुआ है। यह खुलासा खुद कमिश्नर द्वारा 12 फरवरी को अपने व्हाट्सएप नंबर पर लगाए गए स्टेटस के रूप में किया था।  जिसके साथ स्क्रीन शॉट अटैच किया गया था, जिसमें वियतनाम के मोबाइल नंबर के व्हाट्सएप अकाउंट पर कमिश्नर की फोटो लगाकर नगर निगम के कई मुलाजिमों को मैसेज भेजे गए। 

इस व्हाट्सएप अकाउंट के स्टेटस के रूप में नगर निगम कमिश्नर दर्ज किया गया है। जिसके मद्देनजर कमिश्नर द्वारा व्हाट्सएप नंबर पर स्टेटस लगा कर लोगों को उनके नाम पर होने वाले किसी भी तरह के फ्रॉड से आगाह किया गया। यहां तक कि इस फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट पर किसी तरह की सूचना या पैसा ट्रांसफर न करने की वार्निंग भी कमिश्नर द्वारा अपने कांटेक्ट को दी गई
लेकिन यह फ्रॉड अब तक नहीं रुका और इस बार जोन सी के सुपरिटेंडेंट अब्दुल को इस नंबर से मैसेज आ गया है। जिससे कमिश्नर की फोटो वाले व्हाट्सएप नंबर के जरिए पैसे की डिमांड की गई है। हालांकि अब्दुल को पहले से जानकारी होने की वजह से उसके द्वारा कोई पैसा ट्रांसफर नहीं किया गया।  उधर, कमिश्नर या किसी अन्य मुलाजिम द्वारा फिलहाल इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने की पुष्टि नहीं की गई है।
 
पहले संदीप ऋषि के नाम पर भी बनाया गया था फेक अकाउंट

यह पहला मामला नहीं है, जब नगर निगम में कमिश्नर के नाम पर फ्रॉड करने की कोशिश की गई है। इससे पहले संदीप ऋषि के नाम पर भी फेक अकाउंट बनाया गया था, जिसमें व्हाट्सएप स्टेटस पर उनकी फोटो लगाई गई थी। इस नंबर के झांसे में आकर एक जे ई ने पैसे ट्रांसफर कर दिए थे और एस ई को उसी तरह का मैसेज आने पर खुलासा हुआ था, जिसे लेकर कमिश्नर द्वारा पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News