नगर निगम लुधियाना में बड़ा फेरबदल, बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी हटाए गए

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 10:42 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): नगर निगम लुधियाना में मंगलवार देर शाम बिल्डिंग ब्रांच में बड़ा फेरबदल किया गया। बताया जा रहा है कि नगर निगम कमिश्नर की तरफ से झोलाछाप ए.टी.पी. अफसरों को उनके पद से हटा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से बिल्डिंग इंस्पैक्टरों को ए.टी.पी. का चार्ज दिया गया था। हालांकि सरकार की तरफ से बाद में नियमित ए.टी.पी. की नियुक्तियां कर दी गई थीं, लेकिन फिर भी इन्हें ए.टी.पी. के तौर पर ही कार्यरत रखा गया था। इस मुद्दे के गरमाने के बाद नगर निगम कमिश्नर ने संबंधित अफसरों को हटाने का निर्णय लिया। इसी क्रम में एक अन्य बिल्डिंग इंस्पैक्टर नवनीत खोखर का अबोहर ट्रांसफर भी कर दिया गया है। नवनीत खोखर साऊथ एम.एल.ए. राजिंद्र कौर छीना के बेहद खास थे। और विधायक के आशीर्वाद से खोखर जोन सी में धड़ल्ले से इलीगल कालोनियां व इंडस्ट्रियल बिल्डिंगें बनवा रहे थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News