लुधियाना नगर निगम कमिश्नर को मानवाधिकार आयोग ने शोकॉज नोटिस किया जारी, जानें क्यों
punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 02:00 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग द्वारा लुधियाना नगर निगम कमिश्नर को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। आदेशों की अनदेखी करने के मामले में ये कार्रवाई की गई है। बता दें कि 2025 में लुधियाना की सड़कों पर गड्ढों के कारण हो रहे हादसों को लेकर मानवाधिकार आयोग को शिकायत दी गई थी। इस मामले में नगर निगम कमिश्नर को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था।
इस संबंध में कई बार कहने के बाद भी रिपोर्ट नहीं भेजी गई। इसके बाद अब निगम कमिश्नर को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कई बार कहने के बाद भी रिपोर्ट न देना आदेशों की अवहेलना है। इसके साथ ही कहा गया कि अगर अगली सुनवाई तक इस संबंध में जवाब न दिया गया तो मामले में एतकरफा फैसला लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

