Ludhiana नगर निगम विवादों में! धार्मिक समारोह के आयोजनों पर वसूल रहा भारी फीस

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 06:30 PM (IST)

लुधियाना (हितेश) : नगर लुधियाना की तरफ से धार्मिक व सामाजिक समारोह के दौरान स्वागती झंडे लगाने के लिए फीस मांगे जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में कांग्रेस के कौंसलर अरुण शर्मा की तरफ से फेसबुक पर लाइव होकर आम आदमी पार्टी की सरकार, मेयर, निगम कमिश्नर खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है। अरुण शर्मा ने कहा है कि एक धार्मिक समारोह के दौरान, जहां रथ यात्रा निकलनी है, इसके लिए झंडे लगाने का आवेदन नगर निगम को दिया गया था। पर नगर निगम मुलाजिमों की तरफ से इस समारोह के लिए 5000 सिक्योरिटी और प्रत्येक झंडा लगाने के लिए 500 रुपए की फींस मांगी गई है। उनका कहना है कि धार्मिक समारोह में इस तरह की फीस नहीं लेनी चाहिए, इससे नगर की बदनामी होती है। यह अचछा नहीं लगता कि एक छोटी सी बात के लिए नगर निगम पैसे इकट्ठा कर रहे हैं। उन्होंने मेयर व निगम कमिश्नर से मांग कहा कि इस डिमांड पर पुनर्विचार किया जाए और उक्त फैसला वापिस लिया जाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News