नहीं हो पाए सब्जियों के दाम स्थिर, किचन का बजट गड़बड़ाया

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2020 - 04:28 PM (IST)

लुधियाना(मोहिनी): बहादुरके रोड स्थित नई सब्जी मंडी में सब्जियों के दामों को लेकर लोग काफी चिंतित हंै अगर किसी सब्जी का भाव कम होता है तो किसी का ज्यादा। इस कारण मंडी में सर्द मौसम के हिसाब से सब्जियों के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे, जिससे महिलाओं की रसोई के बजट पर भी गहरा असर देखने को मिल रहा है। 

सब्जी मंडी के गेट से बाहर निकलते ही सब्जियों के दाम दो से अढ़ाई गुणा अधिक हो जाते हैं। मंडी में किसानों को अपने सब्जियों को सस्ते दामों में बेचना पड़ता है। दूर-दराज क्षेत्र से आए किसान सब्जियों के उचित दाम पाने के लिए सब्जी मंडी में आते हैं, लेकिन मंडी में थोक व्यवसायियों द्वारा कम बोली लगाए जाने से उनके अरमानों पर पानी फिर जाता है। किसान मजबूरन औने-पौने दामों पर अपने माल बेचकर घर लौटते हैं। 

शहर में बिचौलियों द्वारा किसानों से सस्ते दामों पर सब्जियां खरीदी जा रही हैं, जिन्हें लगभग 2 से ढाई गुणा दामों पर बाजार में बेचा जा रहा है। जिले के अलग-अलग बाजारों में सब्जियों के दामों में आग लगी हुई है। किसानों से कौड़ी के भाव सब्जियां खरीदकर बेची जा रही हैं, जिससे किसानों की हालत जस की तस बनी हुई है। उन्हें अपने उत्पाद पर कोई फायदा नहीं मिल रहा है, जबकि उन्हीं सब्जियों को बाजारों में दोगुने दामों पर बेचा जा रहा है। मौसमी सब्जियों के दाम में एक सप्ताह में तेजी से इजाफा हुआ है जबकि किसान इतनी मेहनत के बाद भी परेशान हैं। शहर के विभिन्न बाजारों में सब्जियों के दाम थोक भाव की अपेक्षा बेहद महंगे हैं। हर तरफ सब्जी के भाव में तेजी आई हुई है। मौसम सर्द रहने के कारण फसलों की बुआई भी लेट हुई। इससे सब्जियों की फसलें देर से ग्रोथ कर पाई है। इसका असर पैदावार पर पड़ रहा है। 

प्याज के भाव गिरने से भी किसान मायूस
जहां 2 महीने पहले प्याज के दामों में उछाल आया हुआ था। जो 120 रुपए के आंकड़े तक पहुंच गए थे, लेकिन अब नासिक का प्याज मंडी में पूरे यौवन पर बिक रहा है। इसका दाम अब 20 से 30 रुपए रह गया है। प्याज की भी कई किस्में हैं, जिनमें पहले तुर्की, अफगानिस्तान, इरान तक का विदेशी प्याज बिक चुका है लेकिन लोगों को अपने स्वाद और अपनी थाली में सब्जी तरी परोसनी ही है, चाहे दाम कम हो या ज्यादा। इन दामों पर सब्जियों में काफी उछाल दिखाई दे रही है। 

सब्जियों व फलों के रेट पर पड़ेगा रेहड़ी-फड़ी वालों की हड़ताल का असर 
महानगर में टै्रफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस रखी है कि सड़को पर रेहड़ी-फड़ी नहीं लगने दी जाएगी, जिसके संबंध में रेहड़ी-फड़ी यूनियनों द्वारा कई दिनों से विरोध भी चल रहा है लेकिन जिले की मंडियों में काम करने वाले रेहड़ी-फड़ी वालों से अपील की जा रही है कि सोमवार को हड़ताल करके कोई भी रेहड़ी व फड़ी वाला सब्जी और फल नहीं बेचेगा। इससे बहादुरके रोड नई सब्जी मंडी में लगने वाली रेहडिय़ों व फडिय़ों को भी इस हड़ताल में शामिल होने को बोला गया है। अगर यह माहौल रहा तो आमजन को बहुत परेशानी उठानी पड़ेगी और सब्जियां व फू्रट न मिलने से उनके दामों में भी बढ़ौतरी के आसार बन सकते हंै। 

ये हैं सब्जियों के दाम
 

शिमला मिर्च     40
मटर  50 से 60 
लहसुन 150 से 200
खुंब    100
अदरक  70 से 80
भिंडी  60
नींबू 40
टमाटर   20
गोभी    20
प्याज 20 से 30
गाजर   20 
शलगम     20 

 


  
 
 
    
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News