पुलिस का एक्शन, हेरोइन, नशीली गोलियों तथा अवैध शराब सहित 7 काबू

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 05:40 PM (IST)

मोगा (आजाद): जिला पुलिस अधीक्षक मोगा ने बताया कि नशीले पदार्थों का धंधा करने वालों को काबू करने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने हेरोइन, नशीली गोलियों तथा अवैध शराब सहित 7 को काबू किया। जानकारी के अनुसार थाना सदर मोगा के प्रभारी गुरपाल सिंह के नेतृत्व में सहायक थानेदार चरनजीत सिंह जब देर रात गांव घल्लकलां के पास गश्त कर रहे थे, तो उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर किरमलदीप सिंह उर्फ किरमल तथा राजदीप सिंह उर्फ ठोलू निवासी सलीना को काबू करके उनसे 30 ग्राम हेरोइन बरामद की। 

थाना समालसर के प्रभारी इकबाल सिंह के नेतृत्व में सहायक थानेदार सतवंत सिंह द्वारा गश्त दौरान आकाशदीप सिंह निवासी गांव चीदा को काबू करके उससे 5 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना कोटईसे खां के सहायक थानेदार बूटा सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गुप्त सूचना के आधार पर संदीप कुमार कालू निवासी कोटईसे खां को काबू करके 10 ग्राम हेरोइन तथा 87 नशीली गोलियां बरामद की। थाना मैहना के सहायक थानेदार कर्मजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान राम सिंह उर्फ अजय निवासी गांव धूड़कोट चढ़त सिंह वाला को काबू करके 65 नशीली गोलियां बरामद की। 

थाना अजीतवाल की सहायक थानेदार मनदीप कौर ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गुप्त सूचना के आधार पर चरनजीत सिंह उर्फ चन्नी निवासी गांव ढुडीके को काबू करके 60 नशीली गोलियां बरामद की। सभी कथित आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इसी तरह थाना कोटईसे खां के सहायक थानेदार दविन्द्रजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बहादर सिंह उर्फ बिट्टू निवासी गांव दौलेवाला को काबू करके 20 बोतलें अवैध शराब बरामद की। जिसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। काबू किए गए कथित आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News