कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर पनबस व पी.आर.टी.सी. ने की गेट रैली

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 05:32 PM (IST)

मोगा (गोपी राऊके, हरिओम): पंजाब रोडवेज पनबस, पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब की ओर से पट्टी ढिपी के कर्मचारियों की ट्रांसपोर्ट मंत्री द्वारा किए गए नाजायज तबादले की निंदा की गई। वहीं सरकार से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने की मांग को लेकर गेट रैली कर नारेबाजी की गई।

इस दौरान पर बलजिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि देश में लोकतंत्र के नाम पर चुनी हुई सरकारें आज के समय में भी लोगों की आवाज को दबाने में लगी हुई है। इसके चलते पट्टी डिपो में कर्मचारियों के हकों व मांगों के लिए आवाज उठाने वाले जत्थेबंदी के नेताओं के 300 किलोमीटर दूर तबादले करने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, रिपोर्टों वाले कर्मचारियों को बहाल किया जाए, पंजाब रोडवेज व पी.आर.टी.सी. में नई 10 हजार बसें डाली जाएं। इस दौरान अध्यक्ष टहल सिंह, सचिव मंजीत सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्ट मंत्री को यूनियन द्वारा 2 बार मिलकर मांगों संबंधी अवगत करवाया गया है और पैनल बैठक के लिए 4 मांग पत्र भेजे जा चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया गया।

बसों का चक्का जाम करने की दी चेतावनी
उन्होंने कहा कि अगर जल्द मांगों का हल न किया गया तो पंजाब रोडवेज, पनबस, पी.आर.टी.सी. की बसों का चक्का जाम किया जाएगा। इस मौके पर सीनियर उपाध्यक्ष सुखपाल सिंह, कर्मवीर सिंह, रमनदीप सिंह, सतनाम सिंह, पलविंदर सिंह, गुरजंट सिंह दविंदर सिंह राजा मान, जगजीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News