लुधियाना वेस्ट में फिर धंसी सड़क, पार्षद पति सनी भल्ला ने निगम पर उठाए गंभीर सवाल

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 10:39 AM (IST)

लुधियाना (विक्की): लुधियाना के हल्का वेस्ट स्थित लायंस क्लब रोड पर एक बार फिर सड़क धंसने का मामला सामने आया है। सड़क धंसने के बाद पार्षद पति सनी भल्ला ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की।

PunjabKesari

सनी भल्ला ने अपनी पोस्ट में कहा कि "एक ही सड़क बार-बार अलग-अलग जगहों से धंस रही है। ऐसा लगता है कि नगर निगम किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।" उन्होंने कहा कि लायंस क्लब रोड क्षेत्र के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। भल्ला ने यह भी आरोप लगाया कि जिस सड़क को बनाने में सरकार को चार साल लग गए, वह अब बार-बार धंस रही है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि इसी मार्ग से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे रोजाना स्कूल जाते हैं, जबकि डीएमसी सहित अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए आने-जाने वाले मरीज भी इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सड़क का बार-बार धंसना किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की स्थायी मरम्मत कराने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News