भारी बारिश के बाद लुधियाना में धंसी सड़क, पलटी कार

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 01:20 PM (IST)

पंजाब डेस्क : मौसम विभाग द्वारा पंजाब में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज लुधियाना में मानसून की पहली जबरदस्त बारिश हुई जिसके बाद सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह जलभराव के कारण हादसे भी हुए। जानकारी के अनुसार गुरदेव नगर में सड़क अचानक धस गई। इस दौरान कार सड़क धंसने के कारण बने गड्‌ढे में पलट गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कार चालक शिवम ने बताया कि वह गली में जा रहा था। इस दौरान अचानक उसकी कार एक ओर से नीचे धंस गई जब वह देखने के लिए नीचे उतरा तो कार पूरी तरह गड्‌ढे में धंस कर पलट गई। इसके साथ ही अन्य सड़कों पर भी कई हादसे हुए। मौसम विभाग द्वारा अभी आने वाले दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जिस कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News