लुधियाना के व्यस्त माता रानी चौक में कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 11:44 AM (IST)

लुधियाना (गणेश/सचिन): लुधियाना के व्यस्त माता रानी चौक स्थित डाकखाने के सामने बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्रीकृष्णा ट्रेडर के बाहर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

दुकान मालिक अरुण बांसल, निवासी कुंदनपुरी, ने बताया कि कार रोजाना की तरह दुकान के बाहर खड़ी थी। सुबह अचानक उसमें आग लगने की सूचना मिली। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। यह स्पष्ट नहीं है कि आग किसी तकनीकी खराबी के कारण लगी या फिर किसी शरारती तत्व ने वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News