लुधियाना के स्कूल में 9वीं के छात्र से कथित मारपीट, Teacher पर लगे गंभीर आरोप

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 12:22 PM (IST)

लुधियाना (विक्की) : शहर के एक निजी स्कूल से एक 13 वर्षीय छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने आरोप लगाया है कि स्कूल के एक शिक्षक ने उनके बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।

पीड़ित छात्र के पिता रूपेश बांसल, निवासी लक्कड़ बाजार, ने बताया कि उनका बेटा प्रियांशु, जो बी.वी.एम. स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र है, शुक्रवार को स्कूल से घर लौटने के बाद बेहद डरा हुआ था। उसने बताया कि 11वीं कक्षा के शिक्षक अनिल उसकी कक्षा में आए और कथित रूप से उसके साथ मारपीट की।

 School Incident

आरोप है कि शिक्षक उसे पीटते हुए एक कमरे में ले गए, जहां दरवाजा बंद कर उसके साथ गाली-गलौज की और बिना किसी वजह के बेरहमी से मारपीट की। छात्र के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। पिता का यह भी दावा है कि बाद में जब बच्चा बाथरूम गया तो उसे खून आने की शिकायत हुई। छात्र ने बताया कि शिक्षक ने उसके पेट में भी कई मुक्के मारे थे।

पीड़ित के पिता ने स्कूल के अध्यापक के खिलाफ प्रिंसिपल को शिकायत की तो स्कूल के प्रिंसिपल पवन सूद ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। पेरेंट्स की शिकायत के आधार पर टीचर पर एक्शन लिया जा रहा है।

परिजनों का कहना है कि शिक्षक ने छात्र को धमकी भी दी कि यदि उसने घर जाकर घटना की जानकारी दी तो उसके परिवार को शहर से निकलवा देगा। घटना के बाद से छात्र मानसिक रूप से सदमे में है और घर पर ही रह रहा है। मामले को लेकर छात्र के पिता ने थाना डिवीजन नंबर-8 में लिखित शिकायत देकर शिक्षक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News