लुधियाना में भी CBI की छापेमारी : पूर्व सरपंच की कोठी पर Raid

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2026 - 09:37 PM (IST)

लुधियाना (राज): गांव बारनहारा में केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा अचानक बड़ी छापेमारी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमों ने गांव के एक पूर्व सरपंच की कोठी पर धावा बोला है। सीबीआई के औचक एक्शन की खबर फैलते ही पूरे गांव और आसपास के राजनीतिक व प्रशासनिक गलियारों में भारी हडक़ंप मच गया है। 

इसके अलावा यह भी चर्चा है कि साहनेवाल इलाके में भी सी.आई.आई. की टीम एक कोठी में रेड करने गई है। हालांकि, इन दोनों ही रेड की अभी किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, स्थानीय पुलिस या जांच एजेंसी के उच्चाधिकारियों द्वारा अभी तक इस रेड के मूल कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News