हेरोइन सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार, केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2026 - 06:03 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 7.20 ग्राम हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना औड़ में तैनात एस.आई. हुसन लाल ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए उनकी पुलिस पार्टी दौराने गशत संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में गांव बुर्ज टहिलदास से गांव फांबडा होते हुए थाना औड़ की ओर जा रही थी कि गांव फाबडा के नजदीक एक नौजवान कच्चे रास्ते पर खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया तथा हाथ में पकड़ा पारदर्शी लिफाफा घास फूंस में फैंक कर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा। 

एस.आई. ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त नौजवान को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 5.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बूटा राम उर्फ विक्की पुत्र मलकीत राम उर्फ ढोला निवासी गांव पद्रावल थाना औड़ के तौर पर हुई है।

एक अन्य मामले में थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने 2 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जांच अधिकारी एस.आई. लवप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त जब महिंदीपुर पुल के नीचे पहुंची तो स्ट्रीट लाईटों तथा गाड़ियों की लाईटों में एक नौजवान बैठा दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपनी हाथ में पकड़ी वस्तु घास फूंक में फैंक कर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा।

उसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंकी गई चीज की जांच की तो उसमें से 2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित कुमार उर्फ हनी पुत्र ओम प्रकाश निवासी गुरु तेगबहादर नगर नवांशहर के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash