हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2024 - 06:18 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना औड़ की पुलिस ने हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. निर्मल सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में थाना औड़ से गांव मल्ला बेदिया से होते हुए जब फिल्लोर की ओर मुड़े तो नहर की दूसरी पुली के नजदीक 2 युवक आपस में बहसबाजी कर रहे थे, जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गए तथा जेब से कुछ निकाल कर नीचे फैंक दिया।

उक्त नौजवानों को पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंकी गई चीज की जांच को 6.58 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार युवकों की पहचान रवि तथा परमजीत सिंह उर्फ जोनी निवासी मल्ला बेदिया के तौर पर हुई है। ए.एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News