कत्ल केस में 2 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 19, 2018 - 08:25 AM (IST)

रूपनगर(विजय): एक कत्ल केस के मामले में जिला पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एस.एस.पी. रूपनगर राजबचन सिंह संधू ने बताया कि 17 मई को गांव उपरले नलहोटी के समीप जसवीर सिंह उर्फ फौजी पुत्र देवराज निवासी गांव चंदियाणा खुर्द (नवांशहर) का कत्ल मनजीत सिंह पुत्र पुरुषोत्तम लाल एवं अजय कुमार पुत्र तीर्थ राम निवासी गांव चंदियाणा (नवांशहर) ने तेजधार हथियारों से अपने साथियों के साथ मिलकर कर दिया था।

इस मामले में पुलिस ने मुकद्दमा नंबर 55 थाना नूरपुर बेदी में देवराज पुत्र तेलू राम के बयानों पर दर्ज किया। इस मामले की तफ्तीश डी.एस.पी. रमिन्द्र सिंह की अगुवाई में एस.आई. देसराज मुख्य थाना अधिकारी नूरपुर बेदी व ए.एस.आई. बलवीर सिंह इंचार्ज पी.पी. कलवां ने की जिन्होंने 17 जून को मनजीत सिंह तथा अजय कुमार को वारदात में प्रयोग की गई कार समेत गिरफ्तार किया जिसमें तलाशी के दौरान आरोपी अजय कुमार के पास से 315 बोर का देसी पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस तथा 2 खोल बरामद हुए जिनकी पूछताछ पर पता चला कि मृतक जसवीर सिंह उर्फ फौजी की रेकी परमिन्द्र सिंह उर्फ बंटी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी चंदियाणा खुर्द ने की थी। उक्त आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गय है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से अगली पूछताछ भी जारी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News