नाबालिग युवती को भगाने के आरोप, व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 11:13 AM (IST)

नवांशहर : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर ले जाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह मूल रूप से यू.पी.के रहने वाले हैं। उसकी 2 लड़कियों में छोटी लडकी की आयु 17 वर्ष है तथा वह पढ़ी लिखी नही है।

उसने बताया कि गत 25 मई को वह अपनी पत्नी तथा बड़ी लड़की के साथ खेतों में सब्जी तोड़ने के लिए गए थे जबकि उसकी छोटी लड़की घर में अकेली थी। कुछ समय के बाद जब उसकी बड़ी लड़की घर वापस आई तो घर के बाहर ताला लगा हुआ था। शिकायकर्ता ने बताया कि घर में आकर जब उन्होंने देखा तो घर के भीतर लड़की के कपड़े बिखरे पडे थे तथा जन्म संबंधी प्रमाण पत्र इत्यादि घर पर नहीं थे। उन्होंने अपनी लड़की की आस-पडोस,गांवों में जान-पहचान वालों तथा रिश्तेदारों के जहां तलाश किया परन्तु वह उन्हें कहीं नहीं मिली। शिकायकर्ता ने शंका जाहिर करते हुए कहा कि उसे कोई अज्ञात व्यक्ति शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। पुलिस को दो शिकायत में उसने अपने अपनी लड़की को बरामद करवाने तथा आरोपी के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News