जेल में हुए झगड़े में युवक घायल, चंडीगढ़ रैफर

punjabkesari.in Saturday, Nov 16, 2019 - 10:38 AM (IST)

रूपनगर(कैलाश): जिला जेल रूपनगर में 2 गुटों में हुए झगड़े में एक युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल की एमरजैंसी में लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ सैक्टर 32 अस्पताल रैफर कर दिया गया।

जानकारी अनुसार युवक अंकुर (26 वर्ष) पुत्र रामपाल एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत जिला जेल में बंद हैं। उसका एक अन्य ग्रुप के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।  सूत्रों अनुसार अंकुर ने एमरजैंसी में तैनात डाक्टर को बताया कि उसके पेट में सुआ मारा गया है जिसके बाद सिविल अस्पताल के सॢजकल विशेषज्ञ की जांच उपरांत उसे चंडीगढ़ सैक्टर-32 के अस्पताल में रैफर किया गया। युवक अंकुर की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। उधर, जिला जेल के डिप्टी सुपरिंटैंडैंट मोहनलाल ने बताया कि जिला जेल में झगड़ा हुआ है और उसमें अंकुर को चोट आई है जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News