नशीली गोलियों सहित 1 गिरफ्तार, मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 06:07 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सिटी बलाचौर की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 30 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. संजीव कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस टीम दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तालाश में थाना सिटी बलाचौर से मेन चौंक बलाचौर से होते हुए कंगना पुल की ओर जा रही थी। जब एक धार्मिक स्थान के नजदीक पहुंची तो सामने की साईड से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देख कर घबरा गया तथा अपनी जेब से पारदर्शी मोमी लिफाफा निकाल कर घास फूंस में फैंक कर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा। थानेदार ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त व्यक्ति को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 30 नशीली गोलियां बरामद हुई।

थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित उर्फ गोरा पुत्र विजय सिंह निवासी बलाचौर के तौर पर हुई है। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खिलाफ एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News