विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, एजेंट खिलाफ पुलिस ने मामला किया दर्ज

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 03:33 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी) : जर्मन भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने तथा समझोते की शर्तो पर 1.80 लाख रुपए वापिस न करने वाले आरोपी खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला किया है। एस.एस.पी.को दी शिकायत में मोहन सिंह पुत्र राजू निवासी गांव जट्टपुर तहसील बलाचौर ने बताया कि उसका लड़का सुखचरन सिंह 2024 में अरमीनीया में था जहां उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई जिसने उसे बताया कि वह अपने जीजा शशी पाल पुत्र जीत सिंह निवासी कुलचंदू जिला यमुना नगर (हरियाना) की मार्फत उसे अरमीनिया से जर्मन भेज देगा। उसने बताया कि जर्मन भेजने का सौदा 4.90 लाख रुपए में तय हुआ था 

जिसके तहत उसने उक्त शशिपाल को उक्त राशि अदा कर दी थी। जिस पर शशिपाल ने उसे भरोसा दिया था कि उसके लड़के को जर्मन भेज दिया जाएगा और यदि किसी कारण जर्मन का काम नही बना तो उसकी पूरी राशि उसे वापिस कर दी जाएगी। उसने बताया कि उक्त एजेन्ट ने उसके लड़के को जंगल के रास्ते जर्मन भेजने का प्रयास किया परन्तु वह जर्मन के बार्डर पर नही पहुंच सका तथा फौज द्वारा पकड़ लिया गया तथा 18 मई,2024 तो उसे वापिस भारत भेज दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त एजेन्ट ने उसे 1.95 लाख रुपए वापिस कर दिए परन्तु शेष 1.80 लाख रुपए वापिस करने का करार करने के बावजूद वापिस नही कर रहा है। एस.एस.पी.को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापिस करवाने तथा आरोपित एजेन्ट के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई की मांग की है।

उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी.स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त दी नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना बलाचौर की पुलिस ने आरोपित शशिपाल पुत्र जीत सिंह निवासी कुलचंदू (यमुना नगर) के खिलाफ दी भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News