अज्ञात व्यक्ति ने सरहिंद नहर के पुल से लगाई छलांग

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 09:45 AM (IST)

रूपनगर (विजय): रूपनगर में सरहिंद नहर के पुल से किसी अज्ञात व्यक्ति ने अचानक छलांग लगा दी। घटना संबंधी जानकारी देते हुए सिटी पुलिस थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि डी.एस.पी. (एच) मनवीर सिंह बाजवा ने उन्हें सूचना प्रदान की कि किसी व्यक्ति ने राधास्वामी सत्संग भवन के निकट सरङ्क्षहद नहर पुल से छलांग लगा दी है।

 उक्त व्यक्ति का मोटरसाइकिल भी वहां मौजूद पाया गया। उक्त व्यक्ति की खोज हेतु गोताखोर लगा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के संबंध में यही पता चला है कि वह मोहाली जिले के गांव खानगढ़ का निवासी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News