हलकी बारिश तथा दिन भर बादल छाए रहने से लुढका तापमान, हुआ ठंड का अहसास
punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 05:36 PM (IST)
नवांशहर (त्रिपाठी): आज सुबह करीब 6 बजे तेज हवाएं चलने तथा हलकी बारिश व करीब दिन भर बादल छाए रहने के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिससे एक बार फिर से ठंढ का अहसास हुआ। इसी तरह से दोपहर करीब 12 बजे भी हलकी बारिश हुई।
मौसम में आए परिवर्तन के चलते ठंड ने पुन: लोगों को हलके गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया। तापमान में गिरावट के चलते पंखों को विराम लगा। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 13 तथा उच्चतम तापमान 24 डिग्री रहा। जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 19 तथा अधिकतम तापमान 30 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों में भी आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

