रिक्शा रेहड़ी में बच्ची को जन्म देने वाली महिला की मौत

punjabkesari.in Thursday, Feb 21, 2019 - 09:02 AM (IST)

नंगल (गुरभाग): गत दिवस एक प्रवासी मजदूर की पत्नी द्वारा बी.बी.एम.बी. अस्पताल के एमरजैंसी कक्ष के बाहर ही एक रिक्शा रेहड़ी पर एक बच्ची को जन्म देने के बाद हरकत में आए अस्पताल के प्रसव विभाग ने उक्त महिला का उपचार किया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया, लेकिन उक्त महिला ने पी.जी.आई. पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। उक्त महिला अंजलि पत्नी प्रमोद की मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गौरतलब है कि गत दिवस अंजलि को प्रसव पीड़ा होने पर रिक्शा रेहड़ी में ही लिटा कर अस्पताल पहुंचाया गया था। इससे पहले कि उसे अस्पताल में भर्ती किया जाता उसने एमरजैंसी कक्ष के समक्ष रेहड़ी में ही एक बच्ची को जन्म दे दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News