फौजी दर्शन सिंह का सरकारी सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
punjabkesari.in Monday, Aug 01, 2016 - 12:45 PM (IST)

समाना (दर्द) : 29 जुलाई को असम में गुवाहाटी इलाके में अपनी ड्यूटी के समय सड़क हादसे में फौजी दर्शन सिंह (42) की मृत्यु हो गई। करीब 23 साल पहले फौज में भर्ती हुए गांव नानंसू जिला पटियाला के हवलदार दर्शन सिंह पुत्र हरनेक सिंह गुवाहाटी के नजदीक चांगसारी इलाके में 236 इंजीनियर रैजीमैंट में तैनात थे, जिनकी पत्नी गुरमीत कौर अपने इकलौते पुत्र के साथ समाना की भिंडर कालोनी में रहती है।
रविवार को दर्शन सिंह की मृतक देह अंतिम दर्शनों के लिए समाना में घर पर लाई गई, उस समय माहौल गमगीन हो गया। रविवार सुबह 10 बजे के करीब समाना के श्मशानघाट में लाई गई दर्शन सिंह की मृतक देह को कर्नल विनोद मैथ्यू की अगुवाई में फौजी जवानों की टुकड़ी ने फूलमालाएं भेंट कीं और हथियारों को उलटा कर सलामी दी गई।
नहीं पहुंचा कोई प्रशासनिक अधिकारी
फौजी हवलदार दर्शन सिंह की मृतक देह समाना के श्मशानघाट में लाई गई और 30 किलोमीटर दूर पटियाला से फौजी जवान तो विदायगी देने पहुंचे पर समाना सब-डिवीजन का कोई भी अधिकारी फौजी जवान को विदायगी देने के लिए समय नहीं निकाल सका।