लड़की ने भाखड़ा नदी में लगाई छलांग, लोगों ने बचाई जान

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2019 - 11:53 AM (IST)

समाना(दर्द): भाखड़ा नदी में 22 वर्षीय लड़की ने कूद कर अपनी जीवन-लीला समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे बाहर निकाला। 

लोगों ने बताया कि उक्त लड़की भाखड़ा नदी पर 1 बजे आई। गुस्से में 2 घंटे फोन पर बात करते हुए इधर-उधर चक्कर लगाती रही। यह देख कर कुछ लोगों को उस पर शक हुआ। उन्होंने लड़की से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उसने नदी में कूदने की धमकी देकर किसी को भी पास नहीं आने दिया। 3 बजे उसने एकदम भाखड़ा नदी में छलांग लगा दी।

यह देखकर बबलू और आशु भी नदी में कूद गए और लड़की को बाहर निकाला। फिर उसे सिविल अस्पताल समाना में दाखिल करवाया गया। सिटी पुलिस के ए.एस.आई. राजवीर सिंह ने बताया कि उक्त लड़की को पारिवारिक सदस्यों के हवाले कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Related News