बहाने से घर ले जाकर महिला से दुष्कर्म व मारपीट

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2019 - 09:28 AM (IST)

समाना(शशिपाल, अशोक): किसी बहाने से गांव की एक महिला को अपने घर ले जाकर बुरी तरह मारपीट करने व अन्य साथी द्वारा दुष्कर्म करने के एक मामले में सिटी पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति समेत 2 व्यक्तियों के खिलाफ  मामला दर्ज किया है।

सिटी पुलिस के जांच अधिकारी ए.एस.आई. साहिब सिंह ने बताया कि नजदीकी गांव की एक 38 वर्षीय महिला द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार संतोख सिंह निवासी नजदीक गुरुद्वारा थड़ा साहब किसी बहाने से उसे अपने घर ले गया, जहां एक अज्ञात व्यक्ति से मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जबकि उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा उससे दुष्कर्म भी किया गया।

सिटी पुलिस अधिकारी के अनुसार पीड़ित महिला को उपचार हेतु सिविल अस्पताल समाना में दाखिल किया गया जहां उसकी मैडीकल जांच उपरांत दिए गए बयानों के आधार पर पुलिस ने संतोष सिंह एवं एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ  धारा 376ए, 323ए, 342ए 120-बी आई.पी.सी. तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी के अनुसार अन्य अज्ञात आरोपी की पहचान हो गई है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News