अमित तनेजा बने प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया इंचार्ज
punjabkesari.in Tuesday, Oct 04, 2016 - 03:13 PM (IST)

जालंधर(पाहवा): भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष विजय सांपला ने अपने खासमखास जालंधर के युवा नेता अमित तनेजा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
तनेजा को भारतीय जनता पार्टी पंजाब के सोशल मीडिया का स्टेट हैड नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त अमनदीप कटारिया को सह-प्रमुख और सुरिंद्र आनंद को सी.एस.एल. का प्रमुख, अशोक जैन को इंडस्ट्रियल सैल का प्रमुख और शिव दियाल चुघ को ट्रेडर सैल का प्रमुख नियुक्त किया गया है।