भटिंडा में गर्मी के प्रकोप से 1 की मौत
punjabkesari.in Wednesday, May 10, 2017 - 12:45 AM (IST)

भटिंडा(पायल): भटिंडा में गर्मी के प्रकोप से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ठंडी सड़क पर एक व्यक्ति का शव पड़ा पाया गया। राहगीरों के सूचित करने पर थाना कैनाल पुलिस और सहारा जनसेवा के सदस्य मौके पर पहुंचे।
मृतक ने महज लाइङ्क्षनग शर्ट पहन रखी थी और प्राथमिक हालातों से वह बेसहारा प्रतीत होता था। उसकी जेब से सिवाय बीडिय़ों के कुछ नहीं मिला व उसकी शिनाख्त भी नहीं हो पाई। मृतक का शरीर बुरी तरह तप रहा था, जिससे संभावना जताई गई कि उसकी मौत गर्मी कारण हुई है। बहरहाल, पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई उपरांत शव पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है और मृतक की शिनाख्त हेतु भी प्रयास शुरू कर दिए हैं। पार्टी बिखर कर रह जाएगी।