दुबई से लौटा यात्री निकला पाजीटिव, कई यात्रियों के लापता होने पर स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, Dec 07, 2021 - 10:16 PM (IST)

लुधियाना (सहगल) : दुबई से लौटा लुधियाना का यात्री एयरपोर्ट पर जांच के दौरान पॉजिटिव पाए जाने पर वहीं आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 42 वर्षीय उक्त यात्री दुबई से लौटा और केरला चला गया जहां जांच के दौरान पॉजिटिव पाए जाने पर उसे वही आइसोलेट कर दिया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अब तक जिले में विदेशों से 1000 से अधिक यात्री आए हैं इनमें से 50 लापता हो गए हैं। उनके फोन नंबर बंद आ रहे हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है कि इनमें से अगर कोई पॉजिटिव हुआ तो फिर से महामारी फैलने का एक कारण और बन जाएगा। 

सिविल सर्जन डा. एस.पी. सिंह ने एक आपात मीटिंग कर इन लापता लोगों को ढूंढने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच सभी सीनियर मैडीकल ऑफिसर का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें सरकार द्वारा भेजी गई विदेशों से लौटे यात्रियों की सूची को सांझा किया जाएगा ताकि हर अधिकारी यह जांच करेगा कि अपने क्षेत्र में आए विदेशी यात्री को आइसोलेट किया गया है या नहीं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों को ढूंढने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की मदद लेने पर विचार किया जा रहा है। 

दूसरी तरफ नैशनल हैल्थ मिशन के तहत काम कर रहे कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अन्य कामों के अलावा कोरोना संबंधित सभी कामकाज ठप्प हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि 3 से 4 हजार सैंपल की जांच रोज पटियाला स्थित लैब से कराई जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना की जांच के लिए 7 लैब्स सरकार द्वारा स्थापित की गई थी जिसमे अमृतसर, पटियाला, फरीदकोट, लुधियाना, जालंधर, मोहाली तथा चंडीगढ़ स्थित लैब्स शामिल हैं। सभी जगह पर कर्मचारी हड़ताल पर हैं ऐसे में सैंपलो की जांच कहां से हो रही है यह जांच का विषय है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News