अमेरिका जाने से पहले पढ़े ये खबर, कहीं आपके साथ न हो जाए ऐसा

punjabkesari.in Thursday, May 17, 2018 - 03:24 PM (IST)

नवांशहर(मनोरंजन): थाना सिटी बंगा पुलिस ने अमेरिका भेजने के नाम पर 11 लाख रुपए ठगने के आरोप में एक एनआरआई महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक जांच अधिकारी एएसआई बलवीर राम ने बताया कि गांव जीदोवाल निवासी जतिंदर कुमार ने पुलिस की दी शिकायत में बताया कि उसके ताए का बेटा अमेरिका में रहता है। उसे मिलने के लिए एक महिला भी उनके घर आई। धीरे-धीरे वह उनके घर पर ही रहने लगे। जतिंदर कुमार का कहना है कि उनके पास एक कार थी उक्त महिला उसे ड्राइवर के तौर पर साथ ले जाती थी। 

इसी बीच महिला ने उसे अमेरिका भेजने के लिए 25 लाख रुपए मांगे। इस पर उसने महिला को 11 लाख रुपए दे दिए परंतु इसके बाद महिला अमेरिका चली गई और वापिस नहीं आई। इस तरह महिला ने विदेश भेजने के नाम पर उसके साथ 11 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस ने जतिंदर कुमार के बयानों पर अमेरिका में बैठी कथित आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके कारवाई शुरु कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Related News