नहीं थम रहा पराली जलाने का सिलसिला, फाजिल्का के 12 किसान गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Nov 08, 2019 - 11:16 AM (IST)

फाजिल्का/जलालाबाद/ अबोहर (नागपाल, बंटी, बजाज, भारद्वाज, स.ह.): फाजिल्का जिले के विभिन्न थानों में आज पराली जलाने वाले 12 किसानों को गिरफ्तार कर पर्चा दर्ज किया गया है। हालांकि कुछ किसानों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

सूत्रों अनुसार गिरफ्तार होने वाले किसानों में राकेश कुमार वासी फाजिल्का, संदीप सहारन वासी खुईखेड़ा, गुरविंदर सिंह वासी कबूलशाह खुब्बन, बलजिंदर सिंह वासी जंडवाला भीमेशाह, सुरजीत सिंह वासी मौजेवाला (सुंदरपुरा), बलजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह वासी गांव दलमीरखेड़ा, गुरप्रीत सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी ढाणी चिराग, बल्लूआना निवासी कशमीर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, बल्लूआना वासी गोदा सिंह पुत्र होरी लाल, कीकरखेड़ा निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र बंता सिंह, कीकरखेड़ा ढाणी निवासी गुरदीप सिंह पुत्र धन्ना सिंह, कीकरखेड़ा निवासी दर्शन सिंह पुत्र महंगा सिंह को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पराली जलाने पर धारा 188 तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News