13 साल की बच्ची ने दिया बच्चे को जन्म, हैरान करने वाला है पूरा मामला

punjabkesari.in Friday, Sep 30, 2022 - 03:31 PM (IST)

मोहाली (संदीप) : मोहाली के एक अस्पताल में 13 साल की लड़की द्वारा बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। दरअसल, घटना का खुलासा तब हुआ जब अस्पताल ने प्रसव के अगले दिन बच्चे की मां के आधार कार्ड की जांच की। उस समय पता चला कि उसकी उम्र 13 साल है। इसकी जानकारी मिलते ही एस.एम.ओ. ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब लड़की की उम्र का पता लगाने पहुंची तो कुछ देर बाद उसका पति बच्चो और अपने पत्नी को अस्पताल से बिना छुट्टी कराए फरार हो गया।

वहीं एस.एम.ओ. ने बताया कि 27 सितंबर को एक व्यक्ति उस लड़की को अपने साथ लेकर अस्पताल पहुंचा था। जांच के बाद डॉक्टरों ने देखा कि बच्ची दर्द से कराह रही थी। डॉक्टरों ने तुरंत लड़की को भर्ती कर इलाज शुरू किया। रात को लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। उसके साथ आए युवक ने खुद को उसका पति बताते हुए उसकी उम्र 18 साल की थी। मामला बढ़ता देख उक्त युवक युवती को लेकर फरार हो गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News