जालंधर : ED दफ्तर में एक साथ 13 अधिकारियों के तबादले, छिड़ी चर्चा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 01:40 PM (IST)

पंजाब डेस्क : जालंधर ED दफ्तर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां एक साथ 13 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बड़े स्तर पर हुए तबादले के बाद कई तरह की चर्चाएं छिड़ गई हैं। वहीं बता दें कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उसमें ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं जो करीब एक वर्ष पहले ही यहां आए थे और अधूरे कार्यकाल में ही उन्हें अन्य राज्यों में भेज दिया गया है। 

वहीं आमतौर पर एक या दो अधिकारियों का ही एक स्टेशन से तबादला किया जाता है पर यहां से एक साथ 13 अधिकारियों का तबादला किया गया है।
इसके बाद अन्य राज्यों के अधिकारियों को यहां की जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल के बाद मौजूदा जांचों की रफ्तार कम हो सकती हैं क्योंकि नए अधिकारियों की टीम को केसों की जानकारी लेने में समय लग सकता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News