जालंधर में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, एक दिन में बढ़े इतने रुपए
punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2026 - 12:27 PM (IST)
पंजाब डेस्कः सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार गुरुवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,48,500 रुपए हो गई है, जबकि बुधवार को इसका भाव 1,43,000 रुपए था।
इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत बुधवार के 1,32,990 रुपए से बढ़कर 1,38,110 रुपए हो गई है। वहीं, चांदी के दामों में भी उछाल आया है। चांदी बुधवार को 1,85,900 रुपए प्रति किलो थी, जो वीरवार को बढ़कर 1,96,000 रुपए पर पहुंच गई। इस तरह एक ही दिन में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है।

