Gold-Silver Price: सोना-चांदी के भाव गिरे, जानें जालंधर में आज के नए रेट
punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2026 - 03:07 PM (IST)
पंजाब डेस्क: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज सोने और चांदी दोनों के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।
आज 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,45,000 रुपए रह गई है, जबकि गुरुवार को इसका भाव 1,46,500 रुपए था। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 1,36,250 रुपए से गिरकर 1,34,850 रुपए पर आ गया है।
वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। आज चांदी का भाव 1,92,500 रुपये रह गया है, जबकि गुरुवार को यह 1,97,300 रुपए था। सोने और चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट से खरीदारों को कुछ राहत मिली है।

