सोना-चांदी के ताजा भाव जारी, जानें सोमवार को कितनी हैं कीमत
punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 01:13 PM (IST)
पंजाब डेस्क: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज सोने और चांदी के ताजा भाव जारी किए गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,35,180 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी की कीमत 2,02,000 रुपये तक पहुंच गई है।
बीते सप्ताह गिरे थे दाम
पिछले हफ्ते कोमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स $173.20 यानी 4.14% गिरकर प्रति औंस $4,007.90 और सिल्वर फ्यूचर्स $3.35 यानी करीब 6% फिसलकर प्रति औंस $53.95 पर आ गया। घरेलू मार्केट में कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स प्रति 10 ग्राम ₹5,768 यानी करीब 4% गिरकर ₹1.42 लाख तो सिल्वर फ्यूचर्स ₹15,087 यानी 7.14% फिसलकर प्रति किग्रा ₹1.96 लाख पर आ गया। आज इनमें हल्की बढ़त आई।

