Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, बुधवार को जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव
punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2026 - 12:49 PM (IST)
पंजाब डेस्क: सोने-चांदी की कीमतें बुधवार को जारी हो गई हैं। ताजा भाव के मुताबिक, सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना सोमवार के मुकाबले 600 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की कमी आई है।
सोने-चांदी के ताजा भाव
- 24 कैरेट सोना: आज ₹1,48,400, जबकि सोमवार को ₹1,49,000 था।
- 22 कैरेट सोना: आज ₹1,38,010, जबकि पिछले भाव ₹1,38,570 था।
- चांदी: आज ₹2,13,500, जबकि पिछले भाव ₹2,14,500 था।
इस तरह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, खरीदारी करने से पहले अपने शहर के सर्राफा बाजार में ताजा भाव की पुष्टि जरूर कर लें। कीमतें स्थान, टैक्स और मेकिंग चार्ज के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

