करवाचौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी हुई सस्ती; जानें आज के भाव
punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 01:25 PM (IST)
जालंधर: करवाचौथ के दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमत में गिरावट आई है।
एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत बुधवार को 1,46,350 रुपए थी, जो गुरुवार को बढ़कर 1,46,500 रुपए हो गई। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव बुधवार के 1,36,110 रुपए से बढ़कर 1,36,250 रुपए पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को चांदी का भाव 2,01,000 रुपए था, जो गुरुवार को घटकर 1,97,300 रुपए रह गया।
करवाचौथ के मौके पर सोने की कीमतों में बढ़ोतरी और चांदी के भाव में गिरावट से खरीदारी करने वाले लोगों की नजरें बाजार के ताजा भाव पर बनी हुई हैं।

