खड़े-खड़े सो गया व्यक्ति! Chandigarh में अजीबो-गरीब मामले ने लोगों को किया हैरान
punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 04:21 PM (IST)
चंडीगढ़ (हांडा, सुशील): चंडीगढ़ के धनास बैरियर पर मौजूद लेबर चौक में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। यहां एक व्यक्ति का खड़े-खड़े सोता हुआ वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति काफी देर तक आंखें बंद करके एक ही जगह पर खड़ा रहा और किसी भी तरह से हिला तक नहीं।
जब लोगों ने ऐसा अजीबो-गरीब मामला देखा तो उन्होंने उक्त व्यक्ति का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने उसे आवाज देकर जगाने की भी कोशिश की, लेकिन वह काफी देर तक उसी पोज़िशन में खड़ा रहा। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति बहुत ज़्यादा थकान की वजह से सो गया होगा, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि व्यक्ति नशे में था।
व्यक्ति के साथ ऐसा क्यों हुआ, अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल बन गया है। अभी तक इस मामले को लेकर प्रशासन या पुलिस की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

