15 वर्षीय लड़की की संदिग्ध हालातों में मौत, पंखे से लटका मिला शव, पुलिस जांच जारी
punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 06:08 PM (IST)
गुरदासपुर (विनोद): गुरदासपुर के बेरिया मोहल्ला के एक घर में 15 साल की एक नाबालिग लड़की की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई है। सिमरन पुत्री राजू नाम की इस लड़की के गले पर कुछ निशान भी दिख रहे हैं। परिवार का कहना है कि लड़की ने पंखे से लटक कर जान दे दी। लड़की के भाई का कहना है कि जब वह काम से लौटा तो लड़की का कमरा बंद था, जब उसने अंदर जाकर देखा तो वह पंखे से लटकी हुई थी।
बताया जा रहा है कि बेरिया मोहल्ला के एक घर में दो प्रवासी परिवार किराए पर रहते हैं। देर रात इनमें से एक परिवार के कमरे से शोर सुनाई दिया। शोर सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे तो देखा कि प्रवासी परिवार की लड़की मरी हुई पड़ी मिली। जिस पर पड़ोसियों की सलाह पर परिवार ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सिटी गुरदासपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डी.एस.पी.सिटी शहबाज का कहना है कि लड़की की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की पूरी जांच की जाएगी।

