Punjab: समीर हत्याकांड में 2 आरोपी काबू, पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 07:32 PM (IST)
अबोहर (सुखविंदर थिंद) : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समीर हत्याकांड में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी अबोहर हरीश कुमार व नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, चौकी सीडफार्म के प्रभारी भूपिंद्र सिंह, एएसआई मोहन लाल व अन्य पुलिस पार्टी ने समीर हत्याकांड मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान रवि कुमार पुत्र बलवंत कुमार वासी राजीव नगरी अबोहर, नीरज कुमार उर्फ गब्बर पुत्र मनमोहन कुमार वासी आर्य नगरी हालाबाद राजीव नगर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के बाद दोनों आरोपियों को डयूटीमैजिस्टे्रट जगविंद्र सिंह की अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वाला युवक नशा करने का आदि था। जिन युवकों पर हत्या के आरोप हैं वह भी नशे के आदि हैं। नशे की ओवरडोज टीका लगाने से समीर की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता मदन लाल के पिता के बयानों पर मुकदमा नं.180, 12.5.26 धारा 103 (1), 3(5) धारा 303(2) की बढ़ौतरी की गई है। मामले की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

