Gym की आड़ में चलता था नशे का धंधा, STF की तरफ से करोड़ों की हेरोइन बरामद

punjabkesari.in Monday, Aug 16, 2021 - 10:33 AM (IST)

लुधियानाः  ज़िला एस.टी.एफ. की तरफ से गत दिवस 5 किलो 300 ग्राम हेरोइन सहित पकड़े गए 2 आरोपियों से हेरोइन के बड़े नैटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। एस.टी.एफ. ने इन आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी करके  4 किलो 900 ग्राम हेरोइन,  1किलो 900 ग्राम अफ़ीम और 55 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

इस संबंधित जानकारी देते एस.टी.एफ. आई. जी. सनेहदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी मनदीप सिंह और जगजीत सिंह  से पूछताछ दौरान यह बरामदगी की गई है। उन्होंने कहा कि अब तक आरोपियों से कुल 10 किलो 200 ग्राम के करीब हेरोइन बरामद हो चुकी है।

इसके अलावा करीब 2 लाख दर्ग मनी, 1.5 किलो अफ़ीम भी बरामद की जा चुकी है। आरोपी जिम चलाने के नाम पर नशे का गोरखधंधा करते थे। उक्त आरोपी 17 अगस्त तक पुलिस रिमांड में ही रहेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News