धर्मकोट में नहर उगल रही शव, दो व्यक्तियों की लाशें मिली

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 05:31 PM (IST)

मोगा(आजाद) : मोगा के नजदीकी सब डिवीजन धर्मकोट के साथ लगती बड़ी नहर में दो गले सड़े शव मिलने का पता चला है, जिनको धर्मकोट पुलिस द्वारा पहचान के लिए सिविल अस्पताल मोगा रखा गया है। 

थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार जय पाल सिंह ने बताया कि उनको किसी व्यक्ति ने जानकारी दी कि गांव नूरपुर हकीमा वाली नहर में एक व्यक्ति का शव तैर रहा है जिस पर हम वहां पहुंचे तथा शव को बाहर निकाला तथा देखा कि उसके बाजू पर प्रभ, हरजाप, गुरु तथा एनी लिखा हुआ है। उसके शरीर पर किसी चोट का निशान नहीं दिखा। 

जिसकी उम्र 35 वर्ष के करीब लग रही है। पुलिस ने शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल मोगा में रखवा दिया है। इसी तरह सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि उनको किसी व्यक्ति ने जानकारी दी कि गांव लोहगढ़ के पास नहर के पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा है जिसको हमने वहां जाकर देखा जिसकी उम्र 40 वर्ष के करीब लग रही है तथा गला सड़ा था। शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल मोगा रखवा दिया है। इस संबंध में पंजाब के सभी जिलों को सूचित किया गया है। शवों की पहचान होने के बाद या 72 घंटे बीत जाने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News