फिल्म देखने आए 2 गुट आपस में भिड़े, जमकर हुई हाथापाई

punjabkesari.in Wednesday, May 18, 2022 - 10:34 AM (IST)

लुधियाना (राज): एम.बी.डी. मॉल में फिल्म देखने आए गुट भिड़ पड़े। इस लड़ाई में दोनों गुटों के लोग जख्मी हो गए। सूचना के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उसी समय नजदीक खड़े किसी ने इस लड़ाई की वीडियो बना ली जो देर रात काफी वायरल हो गई। जानकारी मुताबिक मामला मंगलवार देर रात का है।

दोनों गुट एम.बी.डी. मॉल में आए। दोनों लाईन में थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों गुटों बीच झगड़ा हो गया। अब दोनों गुटों में विवाद क्या है, यह स्पष्ट नहीं किया गया है। दोनों गुट देर रात मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। दूसरी तरफ एस.एच.ओ. हरप्रीत सिंह का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों गुटों की शिकायतें लेकर मामले की जांच की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News