थमी कोरोना की रफ्तार, जिले में 2 मरीजों की मौत, इतने नए केस आए सामने

punjabkesari.in Sunday, Feb 06, 2022 - 10:08 PM (IST)

लुधियाना (सहगल) : कोरोना के चल रहे प्रकोप में 33 दिन बाद जिले में राहत महसूस की जा रही है। आज 94 पॉजिटिव मरीज सामने आए, जबकि इनमें से 2 मरीजों की मौत हो गई। सिविल सर्जन डा. एस.पी. सिंह ने बताया कि अगर लोगों ने कोरोना नियमों का पालन किया तो आने वाले दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या और कम हो सकती है। उन्होंने बताया कि स्थानीय अस्पतालों में 125 पॉजिटिव मरीज सामने आए जिनमें से 31 मरीज दूसरे जिलों व राज्यों के रहने वाले हैं। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 109141 हो गई है। इसमें से 105668 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि मृतक मरीजों की संख्या 2242 हो गई है। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में पॉजिटिविटी दर 2.30 प्रतिशत हो गई है। जिले के अलावा बाहरी जिलों व राज्यों के मरीजों की संख्या 14504 हो चुकी है। इनमें से 1114 मरीजों की मौत हो चुकी है। आज 402 मरीजों को ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया। वर्तमान में 1231 पॉजिटिव मरीज रह गए हैं। अस्पतालों में 217 मरीज भर्ती हैं, इनमें से 127 जिले के रहने वाले हैं। 11 मरीजों को हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया हैं। 

वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कैंपों में 22332 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 306 लोगों ने निजी अस्पतालों में जाकर टीकाकरण कराया। 845 लोगों ने बूस्टर डोज तथा 1493 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों में 7982 जबकि 11958 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 

सिविल सर्जन डा. एस.पी. सिंह ने बताया कि सोमवार को 280 जगह पर लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इनमें से 194 स्थानों पर कोवीशिल्ड जबकि 68 जगह पर कोवैक्सीन का टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा 18 कैंपों में युवकों को वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने अपील की गई जिन लोगों की दूसरी डोज रहती है, उन्हें शीघ्र अपनी पैंडिंग डोज लगवा लेनी चाहिए क्योंकि इससे ही उनका पूरी तरह बचाव हो सकेगा। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कल 350 से अधिक लोगों को डिस्चार्ज किया जा सकता है इनमें से अधिकतर होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 1103 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News