पंजाब के 2 अधिकारी IAS कैडर में पदोन्नत
punjabkesari.in Tuesday, Mar 15, 2022 - 12:38 PM (IST)

चंडीगढ़ः सरकार द्वारा 2 अधिकारियों को आई.ए.एस. कैडर के तौर पर पदोन्नति दी गई है। पंजाब में राज्य के गैर-पी.सी.एस. अधिकारियों में से दो नए आई.ए.एस. अधिकारियों गुलप्रीत सिंह औलख और संयुक्त निदेशक खाद्य डा. सोना थिंड को पदोन्नत किया गया है।
यह भी पढ़ेंः इस Gangster ने किया कबड्डी खिलाड़ी की मौत का दावा, FB पर लिखा-इसको तो मरना ही था क्योंकि...
आपको बता दें कि गुलप्रीत सिंह औलख, बी.टैक इंजीनियर है। वह मृदा संरक्षण अधिकारी के रूप में पिछले 2 वर्षों से विभाग द्वारा शुरू की गई परिणामी योजनाओं के नेतृत्व में अहम भूमिका निभा रहे हैं। दूसरी तरफ डा. थिंड ने पी.सी.एस. में अपनी सेवाएं दी हैं और वह संयुक्त निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले पंजाब के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं। वह खाद्य विभाग की तीसरी अधिकारी हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here