ब्यास दरिया में छोड़े जाएंगे 20 लाख मछली के बच्चे

punjabkesari.in Thursday, Jul 26, 2018 - 07:26 PM (IST)

अमृतसर: ब्यास दरिया में मछली जीवन को पुन: संचारित करने के उद्देश्य से मछली के 20 लाख बच्चे (पूंग) डाले जाएंगे। पर्यावरण मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने गुरुवार को व्यास दरिया में छह लाख मछली के बच्चे डाले। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व एक चीनी मिल द्वारा जहरीला तरल पदार्थ दरिया में डाले जाने से मछलियों सहित सभी जल जंतु मर गए थे। उन्होंने कहा कि दरिया में मत्स्य जीवन को पुन: संचारित करने के लिए 15 अगस्त तक रोहू, कतला और मुहार प्रजातियों के लगभग 20 लाख मछली के बीज डाले जाएंगे। 

सोनी ने बताया कि दोषी मिल मालिकों को पांच करोड़ रुपए जुर्माना लगाया गया था तथा अभी तक यह मिल बंद है। उन्होंने कहा कि सरकार के मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्यास दरिया को अभी तक प्रदूषण के प्रभाव से मुक्त करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Related News