चिट्टे में लगाई 20 साल की लड़की, नशे में दिन-रात करवाते रहे गलत काम, अब हुए बड़े खुलासे

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2023 - 01:32 PM (IST)

मोगा: मोगा में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बात का खुलासा मोगा के नजदीकी गांव की 20 वर्षीय लड़की ने किया। लड़की को एक व्यक्ति ने घर में घरेलू काम के लिए  रखा था लेकिन यहां कुछ दिनों बाद नशीला पदार्थ खिलाकर उससे देह व्यापार का धंधा करवाना शुरू कर करवा दिया। लड़की ने मीडिया को अपने दिल की सारी बात बताई , जिसके बाद वह एस.एस.पी. को मिली।  एस.एस.पी. ने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पति-पत्नी समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मोगा के बुकन वाला रोड के रहने वाले एक व्यक्ति ने घरेलू कामकाम के लिए एक लड़की को 5 हजार प्रति माह वेतन पर घर पर रखा और बाद में उसे नशीला पदार्थ खिलाकर होटलों में भेजना शुरू कर दिया। बातचीत के दौरान लड़की ने बताया कि जून के आखिर में उसकी जान-पहचान के एक लड़के ने उसे फोन किया और मोगा में बुकनवाला रोड पर एक घर में काम करने के अलावा एक बीमार महिला की सेवा करने के लिए कहा। इसके बदले में 5000 रुपए प्रति माह देने को कहा गया था। 1  जुलाई को वह पति-पत्नी के घर आ गई और काम करने लगी। कुछ दिन बाद सुक्खा सिंह और उसकी पत्नी सुमन प्रीत कौर ने उसे चिट्टे का नशा देना शुरू कर दिया। लड़की ने बताया कि 2 पुलिसकर्मी भी उसके घर ड्रग्स लेने आते थे। 

नशीला पदार्थ खिलाकर उसे ग्राहकों को परोसा जाता था और वेश्यावृत्ति के धंधे में लगा दिया जाता था। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। ऐसा उसके साथ लगातार एक महीने तक होता रहा और उसके साथ रेप करने में आम लोगों के अलावा कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वह किसी का नाम नहीं जानती लेकिन उसने बताया कि दिल्ली कॉलोनी में बने होटल में ड्रग्स के साथ-साथ देह व्यापार का भी धंधा होता है। फिलहाल लड़की के बयानों के आधार पर सुक्खा सिंह, उसकी पत्नी सुमन प्रीत कौर और मंगा नामक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News