कंबाइन धो रहे 22 वर्षीय युवक के साथ घटा दर्दनाक हादसा, तड़प-तड़प कर हुई मौत

punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2023 - 01:40 PM (IST)

चीमा मंडी (गोयल, सिंगला): गांव सतौज से बेहद दुखद घटना सामने आई है, यहां के एक युवक की करंट लगने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान जोधा सिंह (22) पुत्र करनैल सिंह के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार जोधा और सतनाम सिंह पुत्र सोहन सिंह कंबाइन धो रहे थे। 

इस दौरान जब जोधा सिंह ने वहां गिरी हुई बिजली की तार को हटाने के लिए उसे हाथ लगाया तो उसमें जोड़ होने के कारण उसे करंट का बहुत तेज झटका लगा। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि कंबाइन में करंट आने के कारण वहां मौजूद सतनाम सिंह भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल भर्ती करवाया गया। 

अस्पताल में भर्ती सतनाम सिंह की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय गुरुद्वारा कमेटी सतौज के प्रधान करनैल सिंह के 22 वर्षीय पुत्र की अचानक हुई मौत से जहां पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं जवान बेटे की मौत से परिवार में भी गमगीन माहौल पाया जा रहा है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News