वृंदावन हादसे पर 24×7 हेल्पलाइन शुरू, लुधियाना और जगराओं में कंट्रोल रूम स्थापित
punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 08:50 PM (IST)
लुधियाना : वृंदावन (उत्तर प्रदेश) में हुए दुर्भाग्यपूर्ण नाव हादसे के संबंध में डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहें न फैलाएं और न ही किसी प्रकार की घबराहट पैदा करें, क्योंकि जिला प्रशासन लुधियाना तथा पंजाब सरकार पहले से ही वृंदावन के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं।
उन्होंने बताया कि लोगों की सहायता के लिए जगराओं के साथ-साथ जिला मुख्यालय लुधियाना में 24×7 समर्पित हेल्पलाइन स्थापित की गई हैं। इनमें 01624-223226 (एसडीएम जगराओं कार्यालय) और 0161-2403100 (डिप्टी कमिश्नर कार्यालय लुधियाना) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही यह घटना जिला प्रशासन के संज्ञान में आई, बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए सिविल और पुलिस अधिकारियों की विशेष टीमें तुरंत वृंदावन के लिए रवाना कर दी गईं।
उन्होंने एक बार फिर लोगों से इस संकट की घड़ी में एकजुट रहने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की।


