Punjab में दिनदहाड़े कत्ल! 25 साल के युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, भतीजा घायल
punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 10:54 PM (IST)
फाजिल्का (नागपाल) : पंजाब के फाजिल्का क्षेत्र में युवक की तेजधार हथियारों से हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी अनुसार आज शहर की मेन अनाज मंडी में एक युवक की हत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय आर्य नगर निवासी 25 साल के युवक की अनाज मंडी में धारदार हथियारों से उस समय हत्या कर दी गई, जब वह अपने भतीजे के साथ किसी काम से जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, ये युवक पहले से ही घात लगाए बैठे थे। जिन्होंने युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, इस घटना में उक्त युवक का 4 साल का भतीजा भी घायल हो गया। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

